सिराथू: मथुरा से प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस कल्यानपुर ओवरब्रिज पर आगे जा रही ट्रक से भिड़ी, 7 लोग हुए घायल
कोखराज थाना इलाके के कल्यानपुर नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर मथुरा से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस आगे चल रही ट्रक में भिड़ गई।घटना में सात लोगों को गंभीर चोटे आई है।इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार श्रद्धालुओं की बस ट्रक में भिड़ी है, अन्य लोगों को दूसरे वाहन से प्रयागराज भेजा गया है।