आज राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टी बी मुक्त भारत अभियान के सफल संचालन हेतु भारत सरकार के द्वारा युवाओं को टीवी मुक्त करने की जिम्मेदारी देते हुए जोश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । साथ ही 2025 में टीवी मुक्त हुए पंचायत के प्रतिनिधि मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि को सम्मानित करने हेतु समाहरणालय बांका में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बांका जिला अंतर्गत 2025 में 20 पंचायत को मुक्त किया गया था। उनके प्रतिनिधि को प्रशस्ति पत्र देकर जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन बांका, डॉक्टर विजय कुमार, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, ब्रजेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मुकेश कुमार सिंह, अनु श्रवण मूल्यांकन पदाधिकारी, बांका के द्वारा भाग लिया गया एवं सभी 20 पंचायत के मुखिया एवं प्रतिनिधि के उपस्थिति में इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। सिविल सर्जन एवं जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा सभी प्रतिनिधि को समाज में टीवी मरीज के सहायता हेतु निक्षय मित्र बनने का अनुरोध किया गया और साथ ही टीवी मरीज को मिलने वाली सारी बुनियादी सुविधाओं को दिलाने हेतु अनुरोध किया गया इस कार्यक्रम में जिला यश में उन्मूलन कार्यक्रम के सभी कर्मी एवं पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा यह कहा गया कि समाज को टीवी मुक्त बिहार एवं भारत को टीवी मुक्त बनाने हेतु सफल प्रयास किया जाएगा और कार्यक्रम के अंत में या नारा लगाया गया कि टीवी हारेगा देश जीतेगा।
11 views | Banka, Bihar | Oct 8, 2026