राजमहल: बीडीओ ने घाटजमनी एवं दरला पंचायत का किया औचक निरीक्षण, 15वें वित्त आयोग के कार्यों की जांच
विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं की धरातल पर हकीकत जानने के लिए बीडीओ राजमहल मोहम्मद युसूफ ने शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घाटजमनी एवं दरला पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं की प्रगति और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।