रॉबर्ट्सगंज: चोपन में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां हुईं पूरी, बुधवार को होगी प्रथम दिन छठ की पूजा
जनपद सोनभद्र के चोपन नगर पंचायत अंतर्गत सोन नदी के पावन तट पर छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत की तैयारी पूरी हो गई हैं जहां खूबसूरत रंग-बिरंगे अंदाज में नगर पंचायत द्वारा नदी के पावन तट को सजाया गया है साथी साथ छठ महापर्व में आने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर भी तैयारी की गई है, वस्त्र बदलने से लेकर दूध की व्यवस्था आदि