परसवाड़ा: “सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान: जनजातीय बस्तियों तक पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
पीएम-जनमन एवं डीए-जेजीयूए अंतर्गत संचालित “जनभागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत शनिवार की दोपहर को विकासखंड परसवाड़ा की दूरस्थ जनजातीय एवं बैगा बसाहटों में प्रशासनिक अमला पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर के पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना