Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद रूद्रप्रयाग शहर के जवाड़ी बाईपास के आगे शिवम होटल के समीप नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 08:08 बजे जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) एवं जिला आपदा परिचालन केंद्र (DEOC) रुद्रप्रयाग से SDRF पोस्ट रतूड़ा को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि जवाड़ी बाईपास के आगे शिवम होटल के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही SDRF टीम उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ सुबह 08:12 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम सुबह 08:45 बजे घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर नदी किनारे पहुंच बनाई। इसके बाद टीम ने आवश्यक रेस्क्यू तकनीकों का उपयोग करते हुए शव को नदी से बाहर निकाला। शव को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद SDRF टीम सुबह 10:05 बजे सकुशल पोस्ट रतूड़ा लौट आई। अभियान में SDRF के कुल सात कार्मिक शामिल रहे, जिनमें एक हेड कांस्टेबल, तीन कांस्टेबल, एक प्लाटून माउंटेनियर तथा दो अन्य जवान शामिल थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

MORE NEWS

केदारनाथ धाम वायरल वीडियो प्रकरण की जांच शुरू, संबंधित पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटाया गया,

केदारनाथ धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस की ओर से जारी स्पष्टीकरण में बताया गया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना उस समय की है जब कुछ श्रद्धालु निकासी गेट से मंदिर परिसर के भीतर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा श्रद्धालुओं को कई बार समझाया गया कि निकासी गेट केवल बाहर निकलने के लिए निर्धारित है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग उसी मार्ग से अंदर जाने का प्रयास करते रहे। इससे बाहर निकल रहे श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित होने लगी और निकासी गेट के दोनों ओर भीड़ बढ़ने की स्थिति बन गई, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका उत्पन्न हो सकती थी।

पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों द्वारा निकासी गेट से प्रवेश का प्रयास कर रहे लोगों को पीछे हटाया गया तथा वहां से हटाकर व्यवस्था को सामान्य किया गया। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त घटनाक्रम जिन परिस्थितियों में हुआ, उसकी विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुंडीर को सौंपी गई है। साथ ही वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से उक्त ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

केदारनाथ धाम वायरल वीडियो प्रकरण की जांच शुरू, संबंधित पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटाया गया, केदारनाथ धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस की ओर से जारी स्पष्टीकरण में बताया गया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना उस समय की है जब कुछ श्रद्धालु निकासी गेट से मंदिर परिसर के भीतर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा श्रद्धालुओं को कई बार समझाया गया कि निकासी गेट केवल बाहर निकलने के लिए निर्धारित है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग उसी मार्ग से अंदर जाने का प्रयास करते रहे। इससे बाहर निकल रहे श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित होने लगी और निकासी गेट के दोनों ओर भीड़ बढ़ने की स्थिति बन गई, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका उत्पन्न हो सकती थी। पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मियों द्वारा निकासी गेट से प्रवेश का प्रयास कर रहे लोगों को पीछे हटाया गया तथा वहां से हटाकर व्यवस्था को सामान्य किया गया। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त घटनाक्रम जिन परिस्थितियों में हुआ, उसकी विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुंडीर को सौंपी गई है। साथ ही वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से उक्त ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 5, 2026

ऋषिकेश एम्स में गर्भवती महिला से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल!!

देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल एम्स ऋषिकेश एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। इस बार मामला हरिद्वार के बहादराबाद निवासी एक होमगार्ड जवान और उसकी बहन के साथ कथित मारपीट का है।

 आरोप है कि जवान अपनी गर्भवती बहन को डिलीवरी के लिए एम्स लेकर पहुंचा था, जहां किसी बात को लेकर सुरक्षा कर्मियों के साथ विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने होमगार्ड जवान के साथ मारपीट की, जिससे उसके कान में गंभीर चोट आई और कई टांके लगाने पड़े।

 आरोप यह भी है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और होमगार्ड विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। 

इस घटना के बाद एम्स की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी एकत्र की जा रही है।

ऋषिकेश एम्स में गर्भवती महिला से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल!! देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल एम्स ऋषिकेश एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। इस बार मामला हरिद्वार के बहादराबाद निवासी एक होमगार्ड जवान और उसकी बहन के साथ कथित मारपीट का है। आरोप है कि जवान अपनी गर्भवती बहन को डिलीवरी के लिए एम्स लेकर पहुंचा था, जहां किसी बात को लेकर सुरक्षा कर्मियों के साथ विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने होमगार्ड जवान के साथ मारपीट की, जिससे उसके कान में गंभीर चोट आई और कई टांके लगाने पड़े। आरोप यह भी है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और होमगार्ड विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। इस घटना के बाद एम्स की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी एकत्र की जा रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 5, 2026

Live: विश्व पर्यावरण दिवस पर रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संगम व्यू प्वांइट पर चलाया सफाई अभियान!!

Live: विश्व पर्यावरण दिवस पर रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संगम व्यू प्वांइट पर चलाया सफाई अभियान!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 5, 2026

बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा! शुक्रवार तड़के सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ के पास पैनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। गाजियाबाद से बद्रीनाथ धाम जा रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे के समय वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालु सावधानी बरतें। पहाड़ी मार्गों पर तेज गति और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

🙏 ईश्वर दिवंगत महिला की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
#BreakingNews #BadrinathYatra #Joshimath #RoadAccident #Uttarakhand #CharDhamYatra #ViralNews #BadrinathHighway

बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा! शुक्रवार तड़के सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ के पास पैनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। गाजियाबाद से बद्रीनाथ धाम जा रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालु सावधानी बरतें। पहाड़ी मार्गों पर तेज गति और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। 🙏 ईश्वर दिवंगत महिला की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। #BreakingNews #BadrinathYatra #Joshimath #RoadAccident #Uttarakhand #CharDhamYatra #ViralNews #BadrinathHighway

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 5, 2026

जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद रूद्रप्रयाग शहर के जवाड़ी बाईपास के आगे शिवम होटल के समीप नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 08:08 बजे जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) एवं जिला आपदा परिचालन केंद्र (DEOC) रुद्रप्रयाग से SDRF पोस्ट रतूड़ा को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि जवाड़ी बाईपास के आगे शिवम होटल के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही SDRF टीम उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ सुबह 08:12 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम सुबह 08:45 बजे घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर नदी किनारे पहुंच बनाई। इसके बाद टीम ने आवश्यक रेस्क्यू तकनीकों का उपयोग करते हुए शव को नदी से बाहर निकाला। शव को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद SDRF टीम सुबह 10:05 बजे सकुशल पोस्ट रतूड़ा लौट आई। अभियान में SDRF के कुल सात कार्मिक शामिल रहे, जिनमें एक हेड कांस्टेबल, तीन कांस्टेबल, एक प्लाटून माउंटेनियर तथा दो अन्य जवान शामिल थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। - Rudraprayag News