करौली: हिंदू सेना ने शहर में किया प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करने की मांग को लेकर PM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
बांग्लादेश में PM शेख हसीना के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन कर सरकार गिरा दी गई, जिसके चलते करौली शहर में हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह गुर्जर के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदर्शन कर DM को PM के नाम ज्ञापन सौंपा है।हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह गुर्जर ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। सरकार उनकी रक्षा करें।