करौली: हरियाली तीज पर चांदी के हिंडोले में झूले आराध्यदेव मदनमोहनजी, झूला झांकी के दर्शन को उमडे हजारों श्रृद्धालु
करौली में हरियाली तीज पर बुधवार को प्रसिद्ध आराध्यदेव राधामदनमोहनजी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में भगवान के विग्रहों को चांदी के झूले में झुलाने की झांकी सजाई। आराध्यदेव राधामदनमोहन के हिंडोला झांकी के साल में 2 बार धुलेंडी व हरियाली तीज पर झूले पर झुलाया जाता है। इस बार मंदिर प्रबंधन ने दर्शनों का समय भी 1दिन को बदला। वही परकोटे में वाहनों का प्रवेश निषेध रहा।