करौली: पांचना बांध को पर्यटन स्थल बनाने की मांग, जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बैढम को शहर में लोगों ने सौंपा ज्ञापन
करौली जिले के प्रसिद्ध पांचना बांध को पर्यटन स्थल बनाने की मांग को लेकर गुरुवार सुबह लोगों ने ज़िला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह को ज्ञापन सौंपा है।समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बेसला के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि करौली जिले पांच नदियों के संगम से बना पांचना बांध की चारों ओर पहाड़ी इलाका और हरियाली हरियाली छाई हुई है।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।