करौली: नदी दरवाजे बाहर कब्रिस्तान के पास ट्रांसफार्मर से टूटे नीचे पड़े बिजली के तारों की चपेट में आने से 2 भैंसों की मौत
नदी दरवाजे बाहर कब्रिस्तान के पास ट्रांसफार्मर से टूटकर नीचे गिरी बिजली केबल में आ रहे करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत हो गई। पीड़ित फजलुद्दीन एवं मसलों खान ने बुधवार को बताया कि नदी दरवाजा बाहर कब्रिस्तान के पास उनकी भैंसे चर रही थी। पास में ही ट्रांसफार्मर से बिजली के तार टूट कर नीचे पड़े थे।टूटे तारों की चपेट में आने से उनकी भैंसों की मौत हो गई।