बालोद: मोहंदीपाट शराब भट्ठी के सामने खड़ी प्लेटिना बाइक चोरी, 24 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर, अर्जुन्दा पुलिस तलाश रही CCTV फुटेज
Balod, Balod | Jul 17, 2026 बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहंदीपाट स्थित देशी शराब भट्ठी के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ने पार कर दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।