बड़वारा: बड़वारा पुलिस ने 1.8 किलो गांजा और बाइक के साथ 70 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार
Badwara, Katni | Aug 19, 2026 कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा द्वारा जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़वारा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बड़वारा पुलिस ने घेराबंदी कर एक वृद्ध गांजा तस्कर को रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 872 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल जब्त की गई है।