लातेहार: लातेहार विधानसभा क्षेत्र के लिए झामुमो प्रत्याशी वैधनाथ 24 अक्टूबर को करेंगे नामांकन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने लातेहार विधानसभा क्षेत्र से शिक्षा मंत्री बैधनाथ राम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस निर्णय के बाद से पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है।वे 24 अक्टूबर को नामांकन करेंगे।उक्त जानकारी पार्टी के प्रतिनिधि द्वारा बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे दी गई है।