लातेहार: 25 अक्टूबर को समाजवादी प्रत्याशी रघुपाल सिंह करेंगे नामांकन, हजारों कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
मनिका विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी रघुपाल सिंह आगामी 25 अक्टूबर को अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे।सिंह महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले सिंह के आवासीय परिसर में समाजवादी पार्टी के मनिका प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक उरांव की अध्यक्षता मे बुधवार की दोपहर एक बजे बैठक हुई।