बड़ौत: दादरी में मुस्लिम युवकों पर लगा किशोर का जबरन धर्म परिवर्तन करने व बंधक बनाकर खतना और जमात में नमाज पढ़ाने का आरोप
Baraut, Bagpat | Mar 17, 2025 बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के दादरी गांव में एक 16 वर्षीय किशोर के साथ जबरन धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। किशोर प्रिंस होली के अवसर पर अपने मामा भगत के घर आया था। इस दौरान गांव के कुछ मुस्लिम युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्होंने किशोर को गांव में आई जमात में ले जाकर उसका जबरन खतना करवाया। जबरदस्ती नमाज पढ़ाई गई।