नौगावां सादात: खेत पर जा रहे दंपति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव सैदपूर इम्मा के शाहिद ने गांव के ही पांच लोगों पर उसके और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने मामले में नौगांवा सादात थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।