दतिया नगर: करन सागर तालाब के पास ऑटो में बुजुर्ग से झपटमारी, जेवर, आधार कार्ड लूटे, दो अज्ञात बदमाश फरार, मामला दर्ज
दतिया शहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति से झपटमारी की घटना सामने आई है। 30 मार्च को ऑटो में सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 69 वर्षीय राजाराम वंशकार से सोने-चांदी के जेवर और आधार कार्ड छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर 02 बजे राजाराम वंशकार ने घटना की जानकारी दी हैं।