असंध: पुरानी रंजिश में फायरिंग, करनाल में 5 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा गाड़ी बरामद
करनाल की सीआईए असंध टीम ने पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल क्रेटा गाड़ी भी मिली है। जांच जारी, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है।