करपी: करपी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया
Karpi, Arwal | Apr 18, 2026 करपी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण शनिवार को दोपहर 2:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने किया। इन्होंने बताया कि जनगणना को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। कुल 11 बैच बनाए गए हैं। इनमें दो बैच का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। यह प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक चलेगा।