घोड़ाडोंगरी: शोभापुर में WCL कर्मचारी की बैडमिंटन खेलते समय हुई मौत, पाथाखेड़ा पुलिस कर रही जांच
घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर में wcl कर्मचारी को बैडमिंटन खेलने के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 12बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर में बैडमिंटन खेलने के दौरान wcl कर्मचारी अजय झरबड़े 32 साल मौत हो गई।