परिहार: प्रखंड के मसहा गांव में आयोजित महावीरी झंडा में जुआ खेल का किया गया आयोजन, वीडियो हुआ वायरल
परिहार प्रखंड के मसहा महावीरी झंडा में अवैध रूप से जुआ खेल का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिबंधित जुआ खेल को खेला जिसका वीडियो सोमवार को 3:00 बजे से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह वीडियो मसहा गांव का बताया जा रहा है। जहां महावीरी झंडा के आयोजन में जुआ खेल का आयोजन कराया गया।