परिहार: परिहार की भाजपा विधायक ने छठ घाट पर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया
परिहार की भाजपा विधायक गायत्री देवी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को किया। इस दौरान गायत्री देवी ने परिहार प्रखंड के छठ घाट पर पहुंचकर पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया है। गुरुवार को 5:00 बजे गायत्री देवी द्वारा सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पण कर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की और अपने क्षेत्र एवं अपने परिवार के कल्याण की कामना की।