परिहार: पिपरा खुर्द में छठ घाट पर डूबने से मृत लव कुमार के परिजनों से मिले राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
परिहार प्रखंड के पिपरा खुर्द में छठ घाट पर डूबकर 14 वर्षीय लव कुमार की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शनिवार को 3:00 बजे राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम कैलाश शाह मृतक लव कुमार के घर पहुंचे और सरकारी सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया। लव कुमार के मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।