परिहार: बेला थाना पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को किया गिरफ्तार
बेला थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान 10 किलो गांजा के साथ ऑटो सवार एक महिला समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। बुधवार को दोपहर 1:00 बजे पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेला थाना क्षेत्र के कन्हमां गांव निवासी सुजीत कुमार एवं नेपाल के गौशाला निवासी रेखा गिरी के रूप में हुई है।