परिहार: मनपौर रोड पर दो बाइकों की टक्कर में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल
परिहार प्रखंड के बेला थाना क्षेत्र के मनपौर रोड में दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सफीक अंसारी के रूप में हुई है। हादसा शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि 12:00 बजे हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है। हालांकि हादसे में जख्मी हुए व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।