परिहार: बेला में पुलिस वाहन देख भाग रहे शराब तस्कर ने दो लोगों को मारी ठोकर
बेला में सोमवार को 3:00 बजे पुलिस को देख कर भाग रहे शराब तस्कर ने दो लोगों को ठोकर मार दिया है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। डायल 112 पुलिस वाहन को देखकर धंधेबाज बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान दो लोगो को ठोकर मार कर जख्मी कर डाला। जख्मी की पहचान इसराफिल खान के पुत्र अफरोज खान और खुर्शीद राइन का पुत्र मोनू राइन के रूप में की गई है।