सांगोद: सांगोद के जोगड़ा में सर्पदंश से किसान की मौत, एम्बुलेंस मिलने में देरी से गई जान, परिजनों में आक्रोश
Sangod, Kota | Jul 29, 2026 सांगोद थाना क्षेत्र के जोगड़ा गांव में सांप के काटने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से किसान को निजी वाहन से कोटा ले जाना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सांगोद थाना क्षेत्र के जोगड़ा गांव निवासी 66 वर्षीय किसान बजरंगलाल बैरागी को मंगलवार देर रात खेत पर काम करते समय जहरीले सांप ने काट लिया।