निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डायलसिस सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। विधायक श्रीचंद कृपलानी की पहल पर फरवरी 2025 में शुरू हुई 2 बेडेड डायलसिस यूनिट से अब तक 550 से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 10 बेडेड नई डायलसिस यूनिट तैयार कर ली है।