हलसी: घोंघसा गांव: पति-पत्नी में विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति ने भी खाया जहर
हलसी थाना क्षेत्र के घौघसा गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी की संदेहास्पद मौत हो गई. विषपान के बाद पति का ही इलाज चल रहा है.शुक्रवार पूर्वाह्न 11 पुलिस द्वारा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतका की पहचान घोंघसा गांव के रहने वाले सत्यम कुमार की पत्नी 28 वर्षीय काजू कुमारी के रूप में हुई. मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है.