दुर्गापूजा-2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से सारण में शांतिपूर्ण माहौल मैं मनाया जा रहा दुर्गा पूजा पर्व।
==================
सारण, 18 अक्टूबर 2026
==================
सारण जिले में दुर्गापूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले के सभी दुर्गापूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार सहित संबंधित पदाधिकारियों के समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न पूजा स्थलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार द्वारा प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित पदाधिकारियों को पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की सतर्कता एवं आमजनों के सहयोग से जिले में दुर्गापूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन, सारण सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील करता है कि वे आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दुर्गापूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
1 views | Saharsa, Bihar | Oct 18, 2026