जहानाबाद: जहानाबाद में गौ-सम्मान अभियान को लेकर पदयात्रा, गौ भक्तों ने कानून बनाने व गौ को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की
जहानाबाद में गौशाला दिवस पर ‘गौ-सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गो सेवकों ने जागरूकता पदयात्रा निकाली। गांधी मैदान से शुरू होकर अंबेडकर चौक होते हुए यह रैली एसडीओ कार्यालय पहुंची। प्रतिनिधिमंडल ने नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर गोवंश सुरक्षा की मांग की।