जगदीशपुर: पासीटोला में 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
ललमटिया थाना क्षेत्र के पासीटोला से पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देशी चुलाई महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पासीटोला निवासी मंटू चौधरी के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर से 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई। मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।