गिद्धौर: गर्भवती व अजन्मे बच्चे की मौत मामले में मेदांता हॉस्पिटल सील@
चतरा बस स्टैंड स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के बाद चुकु गांव निवासी 20 वर्षीय गर्भवती बैजंती देवी और उसके अजन्मे बच्चे की मौत पर प्रशासन ने कार्रवाई की। उपायुक्त रवि आनंद के आदेश पर उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, सीओ अनिल कुमार व सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह की टीम ने देर शाम हॉस्पिटल सील कर दिया। जांच में डॉक्टर-कर्मी फरार मिले। भर्ती मरीज राहुल भुईयां को सद