ललितपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगोरा गांव में अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल की चोरी की, सीसीटीवी फुटेज वायरल
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगोरा गांव में अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और एक मोटरसाइकिल चोरी कर मौक़े से रफूचक्कर हो गया,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा उक्त मामले में पीड़ित ने बताया 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका जिसको लेकर पीड़ित ने सवाल उठाए हैं।