यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चलती ट्रेन में एक वेंडर द्वारा यात्री पर चाकू से हमला किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस वारदात के बाद पूरे डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। ट्रेन जबलपुर पहुंचने पर जीआरपी द्वारा घायल को उपचार के लिए यात्री को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया गया।