Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

दिग्गजों की चुनौती ध्वस्त, भड़याड़ा की जंग में फिर बाजी मार गए कुशाल भारद्वाज। 1506 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत।

Jogindarnagar, Mandi | Jun 1, 2026

MORE NEWS

इलिट इंटरनेशनल स्कूल जोगिन्दर नगर में चूल्हा रहित व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित, टैगोर हाउस रहा प्रथम

जोगिन्दर नगर, उमेश कुमार।
इलिट इंटरनेशनल स्कूल, जोगिन्दर नगर (बिजमंडी) में शनिवार को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं पाक-कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चूल्हा रहित व्यंजन (फायरलेस कुकिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउसों की लगभग 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बिना चूल्हे का उपयोग किए आकर्षक, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए।

कार्यक्रम का औपचारिक निरीक्षण विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. भाग चन्द ठाकुर तथा विद्यालय समिति के सचिव डॉ. नारायण सिंह ने किया। उन्होंने सभी टीमों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण एवं स्वच्छता की सराहना की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टैगोर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद हाउस द्वितीय, दयानंद हाउस तृतीय तथा आर्यभट्ट हाउस चौथे स्थान पर रहा। विजेता टीमों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को ऐसी सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं जीवनोपयोगी कौशल का विकास करती हैं। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा मिलती है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा।

इलिट इंटरनेशनल स्कूल जोगिन्दर नगर में चूल्हा रहित व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित, टैगोर हाउस रहा प्रथम जोगिन्दर नगर, उमेश कुमार। इलिट इंटरनेशनल स्कूल, जोगिन्दर नगर (बिजमंडी) में शनिवार को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं पाक-कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चूल्हा रहित व्यंजन (फायरलेस कुकिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउसों की लगभग 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बिना चूल्हे का उपयोग किए आकर्षक, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। कार्यक्रम का औपचारिक निरीक्षण विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. भाग चन्द ठाकुर तथा विद्यालय समिति के सचिव डॉ. नारायण सिंह ने किया। उन्होंने सभी टीमों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण एवं स्वच्छता की सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टैगोर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद हाउस द्वितीय, दयानंद हाउस तृतीय तथा आर्यभट्ट हाउस चौथे स्थान पर रहा। विजेता टीमों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को ऐसी सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं जीवनोपयोगी कौशल का विकास करती हैं। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा।

Jogindarnagar, Mandi | Jun 27, 2026

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तबियत अचानक हुई खराब, आईजीएमसी रैफर

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तबियत अचानक हुई खराब, आईजीएमसी रैफर

Jogindarnagar, Mandi | Jun 27, 2026

आज ग्राम पंचायत ऐहजु में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रधान बीरबल वर्मा जी और सभी प्रतिनिधियों ने की* 💐इस दौरान नशे चिट्टे के दुष्प्रभावों, इसकी रोकथाम और जनता की किस प्रकार की भूमिका नशे की रोकथाम में हो सकती है सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी के प्रयास से ही प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाया जा सकता है, जहां गलत हो रहा है वहां एकजुट होकर आवाज उठानी पड़ेगी,वरना चर्चा तो सभी करते हैं लेकिन वह चर्चाएं सिर्फ वहां तक की सीमित रह जाती है। #journalistshivwalia #jogindernagar_mandi_himachal #ahju #ANTIDRUGCampaignAdvocacy

आज ग्राम पंचायत ऐहजु में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रधान बीरबल वर्मा जी और सभी प्रतिनिधियों ने की* 💐इस दौरान नशे चिट्टे के दुष्प्रभावों, इसकी रोकथाम और जनता की किस प्रकार की भूमिका नशे की रोकथाम में हो सकती है सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी के प्रयास से ही प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाया जा सकता है, जहां गलत हो रहा है वहां एकजुट होकर आवाज उठानी पड़ेगी,वरना चर्चा तो सभी करते हैं लेकिन वह चर्चाएं सिर्फ वहां तक की सीमित रह जाती है। #journalistshivwalia #jogindernagar_mandi_himachal #ahju #ANTIDRUGCampaignAdvocacy

Jogindarnagar, Mandi | Jun 26, 2026

*ढेलू में एंटी चिट्टा विशेष ग्राम सभा आयोजित, नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया सामूहिक संकल्प* 

 *जोगिंदरनगर, शिव कुमार।* 
विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत ढेलू में एंटी चिट्टा विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम जोगिंदरनगर मनीश चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत डोहग की प्रधान पूनम, ग्राम पंचायत योरा के प्रधान राकेश, ग्राम पंचायत ढेलू के प्रधान हरनाम, बीडीसी सदस्य भगवान दास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोहग के प्रधानाचार्य दुर्गा सिंह ठाकुर, एसीआई संदीप कुमार तथा हेड कांस्टेबल प्रताप कुमार सहित तीनों पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ग्राम सभा को संबोधित करते हुए एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि चिट्टा सहित अन्य मादक पदार्थ युवाओं के भविष्य और समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन, पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन एवं पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस जन-जागरूकता अभियान का सक्रिय भागीदार बने।
कार्यक्रम के दौरान तीनों पंचायतों के लोगों ने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर जन-जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

*ढेलू में एंटी चिट्टा विशेष ग्राम सभा आयोजित, नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया सामूहिक संकल्प* *जोगिंदरनगर, शिव कुमार।* विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत ढेलू में एंटी चिट्टा विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम जोगिंदरनगर मनीश चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डोहग की प्रधान पूनम, ग्राम पंचायत योरा के प्रधान राकेश, ग्राम पंचायत ढेलू के प्रधान हरनाम, बीडीसी सदस्य भगवान दास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोहग के प्रधानाचार्य दुर्गा सिंह ठाकुर, एसीआई संदीप कुमार तथा हेड कांस्टेबल प्रताप कुमार सहित तीनों पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि चिट्टा सहित अन्य मादक पदार्थ युवाओं के भविष्य और समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन, पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन एवं पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस जन-जागरूकता अभियान का सक्रिय भागीदार बने। कार्यक्रम के दौरान तीनों पंचायतों के लोगों ने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर जन-जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

Jogindarnagar, Mandi | Jun 26, 2026

आरजीएम राजकीय महाविद्यालय, जोगिंदरनगर में नशा मुक्ति के लिए एकजुटता:
एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने संभाली प्रेरक जागरूकता अभियान की कमान
जोगिंदरनगर/पंकज पालिया।

आरजीएम राजकीय महाविद्यालय, जोगिंदरनगर में आज 26 जून, 2026 को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के वैश्विक अवसर पर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान' के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम ने युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सफलतापूर्वक प्रेरित किया ।
माननीय प्राचार्य श्री प्रकाश चंद जी के नेतृत्व में इस अभियान ने महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों को एक मंच पर लाया। मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ एकजुटता की आवाज बुलंद करने के लिए एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) स्मृति ठाकुर और एनएसएस प्रभारी डॉ. श्रवण सिंह की देखरेख और मार्गदर्शन में कुल 42 समर्पित विद्यार्थियों (जिसमें 31 एनसीसी कैडेट और 11 एनएसएस स्वयंसेवक शामिल थे) ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से ली गई नशा मुक्ति की एक गंभीर शपथ के साथ हुई। प्रतिभागियों ने अवैध पदार्थों के प्रलोभन से बचने, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का सक्रिय रूप से मुकाबला करने और राष्ट्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास करने का संकल्प लिया।
विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा को प्रभावशाली सामाजिक संदेशों में बदलने के लिए, 'नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान' विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें नशे के गंभीर परिणामों और एक स्वस्थ जीवन शैली की सुंदरता को प्रदर्शित किया गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान मुख्य विषय (पॉलीटिकल साइंस मेजर) की बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इतिहास मुख्य विषय की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा लारा ठाकुर और शारीरिक शिक्षा मुख्य विषय की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा दीया ठाकुर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में हिंदी मुख्य विषय की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा वनिता देवी ने पहला स्थान हासिल किया, जिसके बाद हिंदी मुख्य विषय के ही बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र सूर्या दूसरे स्थान पर और इतिहास मुख्य विषय के बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र हिमांशु यादव तीसरे स्थान पर रहे।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए आरजीएम राजकीय महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य श्री प्रकाश चंद जी ने एनसीसी और एनएसएस इकाइयों द्वारा की गई इस पहल की सराहना की। एक प्रेरक भाषण में उन्होंने विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित किया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि एक समृद्ध समाज के लिए स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर पहली आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब देश का युवा स्वस्थ होगा, तभी एक मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
प्राचार्य ने एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे महाविद्यालय परिसर और व्यापक समाज के भीतर सतर्क 'बदलाव के दूत' (चेंज-एजेंट) के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने रेखांकित किया कि उनकी भूमिका केवल जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें रचनात्मक रूप से उन व्यक्तियों की पहचान करनी चाहिए जो नशे की लत से जूझ रहे हैं और उन्हें सहानुभूति पूर्वक सुधार एवं पुनर्वास केंद्रों की ओर मार्गदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसने उपस्थित लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी और एक सुरक्षित, स्वस्थ तथा नशा मुक्त शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की अटूट प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

आरजीएम राजकीय महाविद्यालय, जोगिंदरनगर में नशा मुक्ति के लिए एकजुटता: एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने संभाली प्रेरक जागरूकता अभियान की कमान जोगिंदरनगर/पंकज पालिया। आरजीएम राजकीय महाविद्यालय, जोगिंदरनगर में आज 26 जून, 2026 को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के वैश्विक अवसर पर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान' के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम ने युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सफलतापूर्वक प्रेरित किया । माननीय प्राचार्य श्री प्रकाश चंद जी के नेतृत्व में इस अभियान ने महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों को एक मंच पर लाया। मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ एकजुटता की आवाज बुलंद करने के लिए एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) स्मृति ठाकुर और एनएसएस प्रभारी डॉ. श्रवण सिंह की देखरेख और मार्गदर्शन में कुल 42 समर्पित विद्यार्थियों (जिसमें 31 एनसीसी कैडेट और 11 एनएसएस स्वयंसेवक शामिल थे) ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से ली गई नशा मुक्ति की एक गंभीर शपथ के साथ हुई। प्रतिभागियों ने अवैध पदार्थों के प्रलोभन से बचने, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का सक्रिय रूप से मुकाबला करने और राष्ट्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा को प्रभावशाली सामाजिक संदेशों में बदलने के लिए, 'नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान' विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें नशे के गंभीर परिणामों और एक स्वस्थ जीवन शैली की सुंदरता को प्रदर्शित किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान मुख्य विषय (पॉलीटिकल साइंस मेजर) की बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इतिहास मुख्य विषय की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा लारा ठाकुर और शारीरिक शिक्षा मुख्य विषय की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा दीया ठाकुर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में हिंदी मुख्य विषय की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा वनिता देवी ने पहला स्थान हासिल किया, जिसके बाद हिंदी मुख्य विषय के ही बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र सूर्या दूसरे स्थान पर और इतिहास मुख्य विषय के बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र हिमांशु यादव तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए आरजीएम राजकीय महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य श्री प्रकाश चंद जी ने एनसीसी और एनएसएस इकाइयों द्वारा की गई इस पहल की सराहना की। एक प्रेरक भाषण में उन्होंने विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित किया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि एक समृद्ध समाज के लिए स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर पहली आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब देश का युवा स्वस्थ होगा, तभी एक मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। प्राचार्य ने एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे महाविद्यालय परिसर और व्यापक समाज के भीतर सतर्क 'बदलाव के दूत' (चेंज-एजेंट) के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने रेखांकित किया कि उनकी भूमिका केवल जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें रचनात्मक रूप से उन व्यक्तियों की पहचान करनी चाहिए जो नशे की लत से जूझ रहे हैं और उन्हें सहानुभूति पूर्वक सुधार एवं पुनर्वास केंद्रों की ओर मार्गदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसने उपस्थित लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी और एक सुरक्षित, स्वस्थ तथा नशा मुक्त शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की अटूट प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

Jogindarnagar, Mandi | Jun 26, 2026