Public App Logo
Profile Picture

Joginder Nagar Samachar

@jnsamachar
4209Followers
1Following
जोगिंदर नगर में आंगनवाड़ी कर्मियों का धरना, मानदेय वृद्धि, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य सुविधा की मांग।
जोगिंदर नगर कॉलेज में इंटर कॉलेज जूडो चैंपियनशिप शुरू, पायल ने बनाई फाइनल में जगह।
कुल्लू दशहरा जाते वक्त जोगिंदर नगर में रुके राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मेघना ठाकुर ने किया स्वागत।
जोगिंदर नगर में 28 सालों से हो रहा रामलीला का मंचन, श्रीराम कला मंच को अब नए कलाकारों की तलाश।
जोगिंदर नगर में आयोजित रामलीला में कुंभकर्ण को नींद से जगाने वाला यह दृश्य देखिए।
मां काली के दरबार में गूंजे जयकारे, हवन-यज्ञ और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
त्योहारी सीजन में बढ़ने लगी जाम की समस्या, सड़कों पर लग रहीं वाहनों की लंबी कतारें।
सड़क सुविधा से जुड़े सावन बरवाल का गांव, करेंगे सरकार से मांग: कुशाल भारद्वाज।
मुझे पता था सावन जीतेगा! सिल्वर मेडलिस्ट सावन बरवाल से मिलकर गर्व से बोले कोच गोपाल ठाकुर।
सावन बरवाल को प्रदेश में जिला खेल अधिकारी बनाने के लिए होगी सिफारिश: जीवन ठाकुर।
एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर घर लौटे सावन बरवाल, अब वर्ल्ड चैंपियनशिप पर नजर।
बिना सहमति प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीमियम काटने और शिकायत के बाद भी दोबारा कटौती के मामले में मंडी जिला स्थित एक सरकारी बैंक की शाखा को ग्राहक को 5 हजार रुपये मुआवजा देना पड़ा।

मामला RBI लोकपाल तक पहुंचा, जहां जांच में बैंक की ओर से योजना शुरू करने के लिए ग्राहक की शुरुआती सहमति का प्रमाण नहीं मिला। साथ ही, पहली शिकायत के बाद भी योजना का पंजीकरण पूरी तरह समाप्त नहीं किया गया था। RBI के लोकपाल ने मानसिक परेशानी और उत्पीड़न के लिए ग्राहक को 5 हजार रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए।
मछली पालन बना उत्तम सिंह की अतिरिक्त कमाई का जरिया, मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना बनी सहारा।
22 वर्षों की लंबी कवायद के बाद ऊहल चरण-3 तैयार, धूमल सरकार के फैसले ने बदली थी परियोजना की दिशा।
स्वर्ण समाज न्याय यात्रा के दौरान UGC Rollback को लेकर क्या बोले रूमित सिंह ठाकुर।
जोगिंदर नगर में मशालों के साथ निकली स्वर्ण समाज न्याय यात्रा, यूजीसी रोलबैक के लगे नारे।
जोगिंदर नगर-मंडी वाया नौहली भराडू चलने वाली बस आज गांव माहन के पास निर्माणाधीन पुलिया के साथ में धंसने से बची।  बस में बैठी सवारियों को नीचे उतार निकाला गया। लोगों ने बताया कि भराडू से कुन-का-तर तक सड़क की हालत दयनीय है।
जोगिंदर नगर में मुख्यमंत्री के 13 तारीख को प्रस्तावित दौरे से पहले पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज जोगिंदर नगर में कार्यकर्ताओं साथ बैठक कर राजनैतिक माहौल गर्म कर दिया है।
खेतों में काम कर रहा था परिवार, मां ने 4 वर्षीय बेटे के साथ निगला जहरीला पदार्थ, नेरचौक रेफर।
जोगिंदर नगर के घटासनी के नजदीक गांव में मां ने 4 वर्षीय बेटे के साथ निगला जहरीला पदार्थ। नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर।
परिवार खेतों में कर रहा था काम।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का लडभड़ोल दौरा, 14 अक्तूबर को बनान्दर में होगी जनसभा।
व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाऊंगा: के के सकलानी।
जोगिंदर नगर विकास मंच के संस्थापक के के सकलानी को सम्मानित करते स्थानीय व्यापार मंडल के सदस्य।
जोगिंदर नगर पुलिस थाने में एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। कांगड़ा जिले की रहने वाली युवती के अनुसार, जोगिंदर नगर तहसील के एक युवक ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती के शादी की बात कहने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जोगिंदर नगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जोगिंदर नगर में गांधी जयंती पर RCFC स्थानांतरण के विरोध में काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शन।