सांगानेर: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ पाप का मटका फोड़कर किया विरोध प्रदर्शन
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र का शुक्रवार को दूसरा दिन है। वही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम दिल्ली के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित तमाम विधायक विधानसभा पहुंचे और राजस्थान की भजनलाल सरकार की तानाशाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।