पटना ग्रामीण: पटना: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- CM सोए हुए हैं या खोए हुए हैं?
पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के द्वारा प्रदर्शन कर रहे एक अभ्यर्थी को थप्पड़ लगाने के मामले को लेकर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव आकर सीएम नीतीश कुमार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज है। सीएम नीतीश कुमार सोए हुए हैं या खोए हुए हैं यह भी किसी को नहीं पता।