ताखा: ताखा में मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Takha, Etawah | Sep 9, 2026 लंबित मांगों के समर्थन में ताखा विकासखंड के पंचायत सहायकों ने ऑनलाइन उपस्थिति समेत सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों के बहिष्कार का सामूहिक निर्णय लिया है।बुधवार दोपहर 1 बजे पंचायत सहायकों ने बीडीओ प्रदीप सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर इसकी जानकारी दी। पंचायत सहायकों ने बताया कि मांगों को लेकर सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।