सुगौली: सुगौली रेल थाना परिसर में विदेशी शराब को कराया गया विनष्ट, सीओ सह दंडाधिकारी रहे मौजूद
सुगौली रेल थाना में अलग - अलग मामलों में जप्त किये गए विदेशी शराबों को मंगलवार को विनष्ट कराया गया। मौके पर अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी मौजूद रहे। रेल थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि करीब 47 लीटर शराब का विनष्टीकरण हुआ।