सुगौली: सुगौली रेल पुलिस ने प्लेटफार्म पर जांच के दौरान 202 बोतल कस्तूरी शराब की बरामदगी की, शराब 4 बैग में लावारिस पड़ी थी
सुगौली स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर स्थानीय रेल पुलिस ने नियमित जांच के दौरान लावारिस हालत में पड़े 4 बैग में 202 बोतल कस्तूरी शराब बरामद किया। रेल पुलिस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।