निज़ामाबाद: कटघर गांव में विवादित जमीन पर कब्जा कराते नायब तहसीलदार ने लोगों को दौड़ाया, बी डी ओ का वीडियो हो रहा है वायरल
आजमगढ़ जनपद की निजामाबाद तहसील क्षेत्र के कटघर गांव में आज रविवार दोपहर करीब दो बजे विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार राहुल सिंह राजस्व विभाग की टीम और निजामाबाद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करा दिया ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि को लेकर विवाद चल रहा है