बालूमाथ: योग समिति की बैठक में बालूमाथ में प्रखंड स्तरीय योग शिविर लगाने का लिया गया निर्णय
बालूमाथ के योगियाडीह बिरसा मुंडा मैदान में गुरुवार को पतंजलि योगपीठ के बैनर तले बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय योग समिति के प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौरसिया ने किया। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि विश्व योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिरसा मुंडा मैदान में भव्य योग शिविर आयोजित कि जाएगी।