अटेर: गोरमी में नई पुलिया खोदकर छोड़ी, गड्ढे में गिरने से गाय की मौत; वीडियो वायरल, नगर परिषद पर उठे सवाल
Ater, Bhind | Jul 23, 2026 भिंड। जिले की गोरमी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 स्थित धुरकुट मंदिर के पास हाल ही में निर्मित पुलिया को पाइपलाइन डालने के लिए दोबारा खोद दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन का कार्य करने के बाद गड्ढे को दोबारा नहीं भरा गया, जिससे वहां लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है।इसी बीच इस खुले गड्ढे में एक गाय गिर गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।