कोईलवर: रामडीहल टोला नदी किनारे अवैध शराब अड्डे पर छापा, 4000 लीटर महुआ पॉश किया गया नष्ट
चाँदी थाना क्षेत्र के रामडीहल टोला गांव के पीछे नदी किनारे चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डे से करीब 4000 लीटर महुआ पॉश नष्ट किया गया और भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री और उपकरण भी मिले। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौंशन ने शुक्रवार की दोपह 3:30 बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।