वाराणसी में चरनी में जन्मे यीशु के लिए महागिरजा में काटा गया 70 किलो का केक
Sadar, Varanasi | Dec 25, 2024 वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित सेंट मैरी कैथड्रल चर्च (महागिरजाघर) में क्रिसमस पर 25 से 27 दिसंबर तीन दिनों तक उत्सव मनाया जाएगा। 25 दिसंबर को रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का उल्लास छा गया। चर्चों की घंटियां बजते ही कैरोल गूंज उठे। गिरजाघरों से लेकर मसीही घरों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक कटे।