वीडीए और एनबीसीसी ने किया एमओयू, बनेगा 12 मंजिला जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स
Sadar, Varanasi | Dec 24, 2024 वाराणसी कैंट स्टेशन के पास इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एनबीसीसी (नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन) के साथ समझौता (एमओयू) हुआ।