उचकागांव: उचकागांव प्रखंड में पैक्स संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव, पंचायत भवन में हुई बैठक
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन के सभागार में रविवार की दोपहर 2 बजे नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से हरपुर पंचायत के मुखिया व नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को प्रखंड पैक्स संघ के अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। वहीं छोटका सांखे पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजू यादव को उपाध्यक्ष चुना गए।