*24 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु आयोजित की गई संयुक्त ब्रीफिंग,पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा केन्द्राधीक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश*
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में 24 जून, 2026 को आयोजित होने वाली *"सिपाही भर्ती परीक्षा, 01/2026"* के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा का आयोजन अध्यक्ष, केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग ) के पद पर के लिए 83 रिक्तयों हेतु सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कुल 08 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें:-
(1) राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद,
(2) हाई स्कूल हाटी, काको,
(3) आदर्श मध्य विद्यालय, ऊँटा, जहानाबाद,
(4) रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, नियर साई मंदिर, जहानाबाद
(5) गौतम बुद्ध इंटर स्कूल, जहानाबाद,
(6) प्रतिभा पल्लवन मेमोरियल स्कूल, बेंकटेश्वर नगर, अरवल रोड, जहानाबाद,
(7) मुरलीधर इंटर स्कूल, राजा बाजार, जहानाबाद तथा
(8) श्री रामकृष्ण (एस. आर. के.) +2 स्कूल, पंडूई, जहानाबाद शामिल हैं।
परीक्षा 24 जून, 2026 (बुधवार) को एक पाली मे प्रथम प्रश्न पत्र पूर्वाह्न 10:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 तक और द्वितीय प्रश्न पत्र मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक आयोजित होगी।
अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 08:00 बजे से प्रारंभ होगा तथा अपराह्न 09:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। *सभी अभ्यर्थी एक बार ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे और दोनों प्रश्न पत्र की परीक्षा समाप्ति होने के उपरांत परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलेंगे।* जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूर्वाह्न 07:00 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें।
बैठक में बताया गया कि अभ्यर्थियों के पंजीकरण, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था अधिकृत एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की पूर्व जांच सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी तथा केन्द्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे। सभी केन्द्राधीक्षकों को समुचित प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि कदाचार, प्रतिरूपण (Impersonation) एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने हेतु अभ्यर्थियों की सघन जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केन्द्र के भीतर ले जाने पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास के साथ साथ रेलवे स्टेशन में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर विधि-व्यवस्था तथा यातायात संचालन बरतना सुनिश्चित किया जाए जिससे कि विद्यार्थियों को केंद्र पहुंचने में समस्या न हो।
साथ ही नोडल पदाधिकारी को सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा पूर्व परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा के एक दिन पूर्व सीसीटीवी, मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
परीक्षा के दिन प्रभावी पर्यवेक्षण एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। *नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06114-223013 है, जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना अथवा शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।*
बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) श्री तेज नारायण राय, सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री मनीष कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती सरस्वती कुमारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Jehanabad, Bihar | Jun 23, 2026